फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजरंग दल कार्यकर्ताओं का देहात थाने पर हंगामा, नोकझोंक

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने दरोगा पर अभद्रता करने का आरोप लगाकर बुधवार को देहात थाने में जमकर हंगामा किया। थाने के बाहर जाम लगाने की धमकी दी। थानाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को समझा कर हालात संभाले। थाने में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर जांच कर दरोगा के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद बजरंग दल कार्यकर्ताओं का गुस्सा शांत हुआ।
विज्ञापन

देहात थानाक्षेत्र के कैलसा प्रखंड सह संयोजक अंकुर बजरंगी का आरोप है वह सोमवार को जमीन के विवाद के मामले में थाने आए थे। इस दौरान एक दरोगा ने उनसे अभद्रता की। गाली गलौज करते हुए झूठे मुकदमे में फंसा कर जेल भेजने की धमकी दी। मामले की जानकारी मिलते ही बजरंग दल कार्यकर्ताओं में आक्रोश फैल गया। बुधवार सुबह तमाम कार्यकर्ता एकत्र होकर थाने पहुंचे और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने थानाध्यक्ष बृजेश सिंह से वार्ता कर दरोगा के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच नोकझोंक हुई। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने थाने के बाहर जाम लगाने की धमकी दी तो पुलिस में खलबली मच गई। थानाध्यक्ष बृजेश सिंह गुस्साए कार्यकर्ताओं को समझा कर शांत किया। साथ ही थाने में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर दरोगा के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस दौरान जिला संयोजक कुशल चौधरी, जिला सहसंयोजक वीरेंद्र शर्मा, विभाग संयोजक हेमंत सारस्वत, राकेश राणा, पुनीत बजरंगी, अभिषेक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें