फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से इनामी हिस्ट्रीशीटर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जोया। पुलिस मुठभेड़ में डिडौली कोतवाली का टॉप टेन ईनामी हिस्ट्रीशीटर पैर में गोली लगने से घायल हो गया। बदमाश की गोली से एक सिपाही भी जख्मी हुआ। पुलिस ने बदमाश को मौके पर गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से तमंचा, कारतूस और एक बाइक बरामद हुई। हिस्ट्रीशीटर पर विभिन्न थानों में चोरी, गोकशी और गैंगस्टर के 18 से अधिक मुकदमे दर्ज पाए गए हैं। पुलिस ने उपचार के लिए घायल सिपाही और बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

एसपी पूनम के निर्देश पर डिडौली थानाध्यक्ष सुनील मलिक और एसएसआई सुकरमपाल राणा मंगलवार शाम छह बजे श्योनाली से हटव्वा मार्ग पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान पुलिस ने बाइक सवार संदिग्ध को रुकने के लिए इशारा किया, लेकिन वह पुलिस को देखकर भागने लगा। शक होने पर पुलिस ने उसकी घेराबंदी शुरू कर दी। तभी बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। बदमाश की गोली हाथ में लगने से कांस्टेबल रोहित जख्मी हो गया। इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। पुलिस की गोली पैर में लगने से बदमाश भी घायल हो गया। घायल बदमाश को पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान पकड़े गए बदमाश ने अपना नाम साजिद निवासी ढकिया चमन बताया। मुठभेड़ की सूचना मिलते ही एसपी पूनम, एसपी चंद्र प्रकाश शुक्ला और सीओ विजय कुमार राणा मौके पर पहुंच गए। तीनों अधिकारियों ने घटनास्थल का मुआयना किया। एसपी पूनम ने बताया कि साजिद डिडौली कोतवाली का टॉप टेन बदमाश है। उस पर मुरादाबाद मंडल के विभिन्न थानों में चोरी, गोकशी, गैंगस्टर समेत 18 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। यह डिडौली कोतवाली से गैंगस्टर के मुकदमों में वांछित चल रहा था। इसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का ईनाम रखा गया था। घायल हिस्ट्रीशीटर और सिपाही को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हिस्ट्रीशीटर के कब्जे से तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद हुई। अन्य थानों में भी हिस्ट्रीशीटर साजिद का आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें