फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेफ्टिनेंट जनरल की शक्तियों की बढ़ोत्तरी पर भड़की आप, प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। आम आदमी पार्टी ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र संशोधन एक्ट के विरोध में आवाज बुलंद की है। कहा कि भाजपा सरकार दिल्ली में उपराज्यपाल की शक्तियां बढ़ाकर केजरीवाल सरकार को बेहतर काम करने से रोकना चाहती है। राष्ट्रपति को संबोधित पत्रक डीएम उमेश मिश्र को सौंपा।
विज्ञापन

संगठन से जुड़े कार्यकर्ता बुधवार को कलक्ट्रेट के सामने पार्क में एकत्र हुए। यहां से नारेबाजी करते हुए डीएम कार्यालय के सामने पहुंचें। उन्होंने भाजपा सरकार दिल्ली में विधानसभा चुनाव के हार को सहन नहीं कर पा रही है। वह जनता की सरकार को हटाने का षड्यंत्र रच रही है। अब उसने सरकार के अधिकार को खत्म करने के लिए राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र संशोधन एक्ट को संसद में पेश किया है। कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में लोगों की भलाई के लिए बहुत काम किए हैं। मोहल्ला क्लीनिक, बिजली बिल और अन्य सेवाओं तक लोगों की पहुंच आसान बन गई है। इसके चलते भाजपा को प्रदेश की सत्ता में आने का कोई रास्ता नहीं दिख रहा है लिहाजा भाजपा ने एक्ट में संशोधन कराने की साजिश रच रही है। प्रदर्शन में प्रदेश सचिव मोहम्मद आमिर, जिलाध्यक्ष रूपचंद्र चौहान, मोहम्मद रिजवान, ब्रहृमपाल सिंह राणा, मोहम्मद शकील, साजिद हुसैन, लोकेश चौहान, हारिश मंसूरी, अफजाल हैदर, प्रदीप कुमार, राशिद अली, अमर सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें