फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों को लेकर एंबुलेंस कर्मियों ने दिया धरना, नारेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। विभिन्न समस्याओं को लेकर एंबुलेंस कर्मियों ने जिला अस्पताल में धरना दिया। तीन दिन के भीतर समस्याओं का समाधान नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी है।
विज्ञापन

शुक्रवार को जीवनदायनी स्वास्थ्य विभाग 108, 102 के जिलाध्यक्ष हितेंद्र सिंह के नेतृत्व में तमाम चालक और ईएमटी जिला अस्पताल में एकत्र हुए। यहां धरना देकर नारेबाजी की। इस दौरान कर्मचारियों ने मांग करते हुए कहा कि कंपनी बदलने पर एएलएस एंबुलेंस पर कार्यरत कर्मचारियों को न बदला जाए, अनुभवी कर्मचारियों ही रहेंगे।
कोरोना महामारी के दौरान अग्रणी भूमिका निभा रहे कोरोना योद्धाओं, कोरोना वारियर्स एंबुलेंस कर्मचारी को ठेकेदारी से मुक्ति दी जाए। कोरोना काल में शहीद हुए आश्रितों के परिवार को जल्द बीमा राशि 50 लाख रुपये और सहायता राशि सरकार की तरफ से जारी हो। साथ ही कहा कि कंपनी बदलने पर वेतन में किसी भी तरह की कटौती न की जाए।
विज्ञापन

कर्मचारियों की सहानुभूति पूर्वक यथा स्थिति नौकरी पर रखा जाए। प्रशिक्षण शुल्क के नाम पर कर्मचारियों से डीडी न ली जाए। चेतावनी देते हुए कहा कि सरकार और कंपनी मांगों को नहीं मानती है तो 26 जुलाई से उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान नरेश मौर्य, रोहित यादव, शिवम कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें