फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क सुरक्षा सप्ताह में उड़ रहीं यातायात नियमों की धज्जियां

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। यातायात नियमों का पालन करने के लिए लोगों को जागरुक करने के इरादे से चलाए जा रहे सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान का असर दिखाई नहीं पड़ रहा है। सड़कों पर ट्रिपलिंग करने के साथ वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात करते नजर आ रहे हैं। अभियान के दौरान भी लोग यातायात नियमों को तोड़ रहे है।
विज्ञापन

एक ओर जिले की सड़कों पर जहां सड़क सुरक्षा सप्ताह चलाया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर यातायात के नियमों का न सिर्फ उल्लंघन किया जा रहा है। दोपहिया वाहन सवार बिना हेलमेट, ट्रिपलिंग सवारी तो चार पहिया वाहन बिना सीट बेल्ट लगाए सड़कों पर दौड़ रहे हैं। जिसके चलते जिले की यातायात व्यवस्था बदहाल है। शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों में नियमों का उल्लंघन लोग अपनी शान मान रहे हैं। गलत दिशा से लोग वाहनों को दौड़ा रहे हैं। यातायात नियमों के चारों तरफ यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। न तो हेलमेट के प्रति जागरूकता है और न ही सीट के प्रति कोई सजग है। हर दूसरी बाइक पर तीन सवारी बैठी दिखाईं देती हैं। इसके सबके बावजूद जिम्मेदार मौन हैं। हैरानी की बात यह है कि पिछले छह महीने में पुलिस ने डेढ़ हजार से अधिक चालान काटे हैं। जबकि लाखों रुपये का जुर्माना वसूला जा चुका है। इसके बाद भी वाहन चालक सबक लेने को तैयार नहीं हैं। अब सड़क सुरक्षा सप्ताह में भी नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें