हसनपुर में हाथरस की दुष्कर्म पीड़िता को न्याय की मांग को कैंडल मार्च करते आजाद समाज पार्टी कार्य?
- फोटो : HASANPUR
अमरोहा। हाथरस की बेटी की इलाज के दौरान मौत के बाद कई संगठनों ने शोक जताया है। कहा कि सीबीआई से जांच कराई जाए। दोषियों को फांसी दिलाई जाए। हाथरस के डीएम और एसपी के खिलाफ आपराधिक षड्यंत्र रचने का केस दर्ज कर कर गिरफ्तार करने की मांग भी की गई है।
अखिल श्री वाल्मिकी नवयुवक संघ ने मंगलवार की शाम को कुरैशी मोहल्ले में कैंडल मार्च निकाला। मांग की कि डीएम और एसपी को गिरफ्तार किया जाए। इन लोगों ने मुकदमा दर्ज करने में जान बूझ कर लापरवाही बरती है। कहा कि मौत से एक दिन पहले क्यों रेफर किया गया है। इस दौरान जिलाध्यक्ष नवीन वाल्मिकी, सुधीर सहदेव, देशराज मर्दान, काले राणा, राजीव राणा, आकाश, अमर कुमार, गौरव वाल्मिकी आदि रहे। वहीं अखिल भारतीय वाल्मिकी महा पंचायत ने छोटी भूड़ में कैंडल मार्च निकाला। कहा कि बहादुर बेटी को न्याय मिलना चाहिए। इस दौरान अमर वाल्मिकी, अमरदीप राणा, राहुल राणा, दीपक, आकाश टांक, राहुल राणा, अजीत राणा, बीरू राणा, रुनी टांक आदि रहे।