फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: मुख्य मार्गाें पर 10 से 20% महंगी हो गईं संपत्तियां

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। शहर में जमीन के नए सर्किल रेट बढ़ा दिए गए हैं। डीएम ने बृहस्पतिवार देर शाम नई दरें प्रभावी कर दीं। कोतवाली से बड़ा बाजार, मंडी चौब और स्टेट बैंक मुख्य शाखा तक अकृषक भूमि की दर 64,500 से बढ़कर 74,200 रुपये प्रति वर्गमीटर हो गई है। एकल दुकान की दर 1,09,500 से 1.26 लाख और अन्य वाणिज्यिक संपत्ति की 1,32,500 से 1,52,400 रुपये हो गई है।
विज्ञापन

डबल फाटक से कलक्ट्रेट बाईपास रोड तिराहा और एसपी कार्यालय तक जोया मुख्य मार्ग पर अकृषक भूमि 37,500 से 43,200, एकल दुकान 60 हजार से 69 हजार और अन्य वाणिज्यिक प्रतिष्ठान 82,500 से 94,900 रुपये प्रति वर्गमीटर हो गए हैं। बिजनौर रोड पर गफ्फार पेट्रोल पंप चौराहे से निशा पैलेस तक अकृषक भूमि 60 हजार से 69 हजार, एकल दुकान 93,200 से 1,07,200 और अन्य वाणिज्यिक संपत्ति 1,15,700 से 1,33,100 रुपये होगी। गांधी मूर्ति तिराहे से आजाद रोड, बेगमसराय होते हुए मुख्य बाजार तक दरें क्रमश: 46,500 से 53,500, 78,200 से 90 हजार और 1,00,700 से 1,15,900 रुपये होंगी।
गफ्फार पेट्रोल पंप से दानिशमंदान, कोट चौराहा और आगे प्रमुख हिस्सों में अकृषक भूमि 81,300 से 93,500, एकल दुकान 1.35 लाख से 1,55,300 और अन्य वाणिज्यिक संपत्ति 1,57,500 से 1,81,200 रुपये हो गई है। अनार वाली ज्यारत से संजय मेडिकल स्टोर और गुजरी चौराहे तक दरें क्रमश: 78,200 से 90 हजार, 1,31,300 से 1.51 लाख और 1,53,800 से 1.77 लाख रुपये कर दी गई हैं। लकड़ा चौराहे से दाऊद सराय मोड़ तक अकृषक भूमि 31,500 से 36,300, एकल दुकान 54 हजार से 62,100 और अन्य वाणिज्यिक संपत्ति 76,500 से 88 हजार रुपये होगी। बाजार गुजरी से नौबतखाना तिराहे तक दरें 60 हजार से 69 हजार, 97,500 से 1,12,200 और 1.20 लाख से 1.38 लाख रुपये तय की गई हैं। बाहरी और संपर्क मार्गों पर दरें अपेक्षाकृत कम रखी गई हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें