न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में बालिका कूद लगाती हुई व शिफा को पुरस्कार देती हुई शिक?
- फोटो : DHANAURA
गजरौला। न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने प्रतिद्वंद्वी को पछाड़ने में खूब मशक्कत की। दौड़ व कूद में निशांत ने सबको पीछे छोड़ दिया। छात्राओं में आरती व प्रिया सबसे तेज दौड़ीं। विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
खादगुर्जर के किसान इंटर कॉलेज में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ डा. नरेंद्र सिंह, रणवीर सिंह, महेंद्र सिंह, योगेंद्र सिंह ने किया। 50 मीटर दौड़ में प्राथमिक विद्यालय बावनपुरा के विकुल सिंह, 100 मीटर दौड़ में प्राथमिक विद्यालय ततारपुर का निशांत, लंबी कूद में भी निशांत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 50 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में प्राथमिक विद्यालय चौकपुरी की प्रिया 100 मीटर दौड़ में प्राथमिक विद्यालय लंबिया की आरती और लंबी कूद में प्राथमिक विद्यालय गंगदासपुर की कनिका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में राज्य पुरस्कार विजेता राघवेंद्र सिंह, कुलवंत सिंह, कविराज सिंह, चंद्रपाल सिंह, प्रदीप कुमार, निशा, नीटू, जितेंद्र सिंह, राजीव कुमार, उमेश सिंह, नंदिता, वर्षा रानी, विक्रम सिंह, योगेश कुमार आदि मौजूद रहे। संचालन डा.नरेंद्र सिंह ने किया।