फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: घरेलू विवाद में निजी सुरक्षाकर्मी ने लाइसेंसी रिवाल्वर से की आत्महत्या

Tue, 12 Aug 2025 02:28 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
कैलसा (अमरोहा)। घरेलू विवाद में निजी सुरक्षा गार्ड अरुण कुमार (33) ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने जांच पड़ताल की है। वहीं, पोस्टमार्टम के बाद परिजनोंं ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन


अरुण कुमार अमरोहा देहात थानाक्षेत्र के अदलपुर मिलक गांव निवासी नाथू सिंह के बेटे थे। अरुण के परिवार में पत्नी शालू और एक 13 साल का बेटा है। पुलिस के मुताबिक अरुण कुमार आवास विकास के एक जनप्रतिनिधि के यहां निजी सुरक्षा गार्ड की नौकरी करते थे। घरेलू विवाद के चलते वह पिछले कुछ दिन से तनाव में थे। शनिवार रात दस बजे अरुण कुमार ने अपनी लाइसेंस रिवाल्वर से खुद की गर्दन में गोली मार ली।
गोली की आवाज सुनकर परिजन व ग्रामीण जमा हो गए। परिजन अरुण को निजी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर देहात थानाध्यक्ष बालेंद्र यादव पुलिस के साथ पहुंचे। सीओ अवधभान भदोरिया ने भी मुआयना किया। पुलिस ने लाइसेंस रिवाल्वर को मौके पर बरामद कर लिया और परिजनों से जानकारी हासिल की। रविवार को डॉक्टरों के पैनल ने अरुण कुमार के शव का पोस्टमार्टम किया। इसके बाद परिजनों शव को घर ले गए और अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन




- अरुण कुमार ने घरेलू विवाद के चलते आत्मघाती कदम उठाया है। परिजनों की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अरुण कुमार के नाम पर दर्ज रिवाल्वर को कब्जे में ले लिया गया है। - अवधभान भदोरिया, सीओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें