फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: निजी बस ने श्रद्धालुओं की पिकअप में मारी टक्कर, एक श्रद्धालु की मौत, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर (अमरोहा)। अमरोहा के वासुदेव मंदिर से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की पिकअप को निजी बस ने टक्कर मार दी। हादसे में एक श्रद्धालु की मौत हो गई, जबकि उसके परिवार के चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मामले में अभी तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन

जनपद बुलंदशहर के थाना अनूपशहर के अंतर्गत गांव सूरत उर्फ लोधई निवासी जसवंत (45) बुधवार को अपने परिवार के लोगों के साथ पिकअप से अमरोहा वासुदेव मंदिर पर दर्शन के लिए आए थे। बुधवार की देर शाम बजे वापस लौटते समय हसनपुर में रहरा अड्डे के पास सामने से आई तेज रफ्तार निजी बस ने पिकअप को टक्कर मार दी। हादसे के बाद आरोपी चालक बस छोड़कर भाग गया। इसमें जसवंत, उनकी मां रामप्यारी, पत्नी ज्योति, चचेरा भाई भूपेंद्र और मासूम आरव गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जसवंत को गंभीर हालत में मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया। देर रात मेरठ के अस्पताल में इलाज के दौरान जसवंत ने दम तोड़ दिया। मौत की सूचना मिलने के बाद पत्नी के अलावा एक बेटे व दो बेटियों का रो-रोकर बुरा हाल है। सीओ पंकज कुमार त्यागी ने बताया कि मृतक के परिवार की ओर से अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें