फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: हिल्टन कान्वेंट स्कूल के प्रधानाचार्य ने बाल कल्याण समिति को सौंपे लिखित बयान

Wed, 18 Sep 2024 07:39 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। हिल्टन कान्वेंट स्कूल के प्रधानाचार्य ने मंगलवार को बाल कल्याण समिति को अपने लिखित बयान सौंप दिए हैं। अब बाल कल्याण समिति ने पीड़ित बच्चे और उसकी मां को अपने बयान दर्ज करने के लिए बुलाया है। वहीं, समिति के अध्यक्ष ने बयानों का अवलोकन करने के बाद आगे की कार्रवाई करने की बात कही है।
विज्ञापन

पांच सितंबर को जोया रोड स्थित हिल्टन कॉन्वेंट स्कूल में छात्र के टिफिन में नॉनवेज मिलने पर नाम काटने का मामला सामने आया था। मामले का एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें प्रधानाचार्य और छात्र की मां के बीच जमकर नोकझोंक हुई थी। छात्र मां ने बेटे को बंधक बनाने और उसकी पिटाई करने का आरोप लगाया था। साथ ही नाम भी काटने का आरोप लगाया था। हिल्टन स्कूल में नॉनवेज प्रकरण लगातार तूल पकड़ रहा था। शासन तक मामला पहुंचा तो प्रशासन को हस्तक्षेप करना पड़ा। जिसके बाद डीआईओएस कार्यालय में पुलिस-प्रशासन और शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने स्कूल प्रबंधन और छात्र के परिजनों को बातचीत के लिए बुलाया था। दोनों पक्षों के बीच वार्ता हुई। इसमें छात्र की मां ने कुछ शर्तें रखी थीं। इनमें उनके तीनों बच्चों की फीस माफ करना और बच्चों को दूसरे स्कूल में दाखिला करना शामिल था। जिन्हें प्रशासन और स्कूल प्रबंधन ने मान लिया था। जिसके बाद प्रकरण समाप्त हो गया था। लेकिन, इस संबंध में बाल कल्याण समिति ने प्रधानाचार्य को नोटिस भेजकर तीन दिन के भीतर जवाब मांगा था। जबकि शासन स्तर से पूरे प्रकरण की जांच मुरादाबाद के डीएम को सौंपी गई है। बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष अतुलेश भारद्वाज ने बताया कि कॉलेज के प्रधानाचार्य ने अपने लिखित बयान कार्यालय में सौंप दिए हैं। उनके बयानों का अवलोकन करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, पीड़ित बच्चे और उसकी मां को भी बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें