फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: फिर सर्किल रेट बढ़ाने की तैयारी, अंतिम चरण में सर्वे का काम

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। साल दर साल ग्रामीण शहरों के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों का भी विकास हो रहा है। लगातार हो रहे विकास को देखते हुए फिर से सर्किल रेट बढ़ाने की तैयारी शुरू हो गई है। इसके लिए सर्वे का काम लगभग अंतिम चरण में है। रेट तय कर उन पर आपत्तियां मांगी जाएंगी। जिनके निस्तारण के बाद सर्किल रेट की तय कर लागू कर दी जाएंगी। इस प्रक्रिया में अभी लगभग एक माह का समय लग सकता है।
विज्ञापन

अलग-अलग इलाकों में हो रहे विकास को देखते हुए ही सर्किल रेट की दरों का निर्धारण किया जाता है। आवासीय कॉलोनी के साथ-साथ ही इंडस्ट्रीयल विकास व लोकेशन और सड़कों की चौड़ाई के अनुसार सर्किल रेट की दरें निर्धारित होती हैं। पिछले दो सालों से लगातार सर्किल रेट की दरों में बदलाव किया जा रहा है। कई क्षेत्रों में 30 फीसदी तक की बढ़ोतरी की गई थी।
शासन के निर्देश पर अब फिर से सर्किल रेट बढ़ाने की तैयारी चल रही है। इसके लिए सर्वे का काम किया जा रहा है। सर्वे के आधार पर ही सर्किल रेट की दरों का निर्धारण किया जाएगा। सर्वे से ही तय होगा कि किस क्षेत्र में कितना सर्किल रेट रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें