फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: कुंभ मेले से पहले गंगा एक्सप्रेसवे को चालू कराने हो रही तैयारी

Thu, 07 Nov 2024 02:47 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर (अमरोहा)। मेरठ से प्रयागराज तक बन रहे गंगा एक्सप्रेस- वे के शुरू होने में अब ज्यादा समय नहीं बचा है। मंगरौला में बनाए जा रहे फ्लाईओवर के पूरा होते ही गंगा एक्सप्रेसवे पर वाहन दौड़ने लगेंगे। निर्माण में लगे अधिकारियों की मानें तो प्रयागराज में लगने वाले महाकुंभ के शुभारंभ के मौके पर गंगा एक्सप्रेसवे पर वाहन दौड़ाने की तैयारी है। कुंभ मेला शुरू होने में करीब 68 दिन बाकी रह गए हैं। जबकि, मंगरौला में फ्लाईओवर पर करीब 80 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है।
विज्ञापन

अमरोहा जिले के हसनपुर तहसील क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे का निर्माण 18 दिसंबर, 2021 को शुरू हुआ था। गंगा एक्सप्रेसवे को दिसंबर 2024 तक पूरा करने का लक्ष्य है। तहसील क्षेत्र के 24 गांवों से होकर यह गंगा एक्सप्रेसवे गुजर रहा है। इसकी लंबाई जिले में 23.6 किमी और चौड़ाई 120 मीटर है। अब तक गांव पिपलौती, रूखालू, उझारी, कुआंडाली और मिर्जापुर के पास अंडरपास बनकर तैयार हो चुके हैं। इन अंडरपास से आवागमन भी हो रहा है। जिले में केवल मंगरौला ही ऐसा स्थान है, जहां फ्लाईओवर और गोल चक्कर बनाने का कार्य अधूरा है। इसका निर्माण तेजी से चल रहा है। फ्लाईओवर पर भी करीब 80 प्रतिशत कार्य हो चुके हैं। गंगा एक्सप्रेसवे को कुंभ मेला शुरू होने से पहले चालू करने की तैयारी की जा रही है।

13 जनवरी से प्रयागराज में महाकुंभ शुरू होगा

गंगेश्वरी निवासी पंडित अखिलेश शास्त्री के मुताबिक जब सूर्य और चंद्रमा मकर राशि में प्रवेश करते हैं, तब प्रयागराज का महाकुंभ शुरू होता है। साल 2025 में यह संयोग 13 जनवरी को बनेगा। 13 जनवरी 2025 से प्रयागराज महाकुंभ प्रारंभ होगा, जो 26 फरवरी 2025 तक यह मेला लगेगा।
विज्ञापन

मेरठ और प्रयागराज के बीच 594 किलोमीटर लंबा गंगा एक्सप्रेसवे बनाया जा रहा है। इसमें मेरठ से बदायूं तक करीब 130 किमी में कार्य 85 प्रतिशत पूरा हो चुका है। कुंभ मेले के शुरू होने से पूर्व गंगा एक्सप्रेसवे को चालू करने की पूरी तैयारी है। मंगरौला में भी फ्लाईओवर पर कार्य पूरा होने पर वाहन दौड़ाने का प्रयास किया जाएगा। -अशोक मोगा, एक्सईएन, एक्सप्रेसवेज औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) उत्तर प्रदेश।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें