फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: सांड़ से बाइक टकराने में घायल हुई गर्भवती की अस्पताल में माैत

Mon, 28 Jul 2025 02:33 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर। सांड़ से बाइक टकराने में घायल गर्भवती अमरवती (23) की मेरठ में इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसा 19 जुलाई की शाम रहरा-हसनपुर मार्ग पर सीएचसी के पास हुआ था। अमरवती सात माह की गर्भवती थी। परिजनों गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव करनखाल निवासी राजकुमार पत्नी अमरवती और बेटे पुनीत (4) के साथ के साथ 19 जुलाई की शाम को संभल जिले के गांव तारनपुर स्थित ससुराल से बाइक से गांव लौट रहे थे। रहरा थानाक्षेत्र में हसनपुर-रहरा मार्ग पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने उनकी बाइक पहुंची तो सड़क पर अचानक सामने आए सांड़ से टक्कर गई थी। हादसे में अमरवती गंभीर रूप से घायल हो गई थी।
परिजनों ने स्थानीय चिकित्सक से उपचार कराया था, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद मेरठ रेफर किया गया था। शनिवार दोपहर को इलाज के दौरान अमरवती की मौत हो गई। अमरवती सात माह की गर्भवती थी। देर शाम महिला का शव गांव लाया गया। रविवार को गमगीन माहौल में परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

महिला की मौत की सूचना से पूरे गांव में शोक की लहर है। स्थानीय लोगों ने इस हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए छुट्टा पशुओं को पकड़वाने की मांग की है। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि हादसे के मामले में कानूनी कार्रवाई करने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें