अमरोहा के मोहल्ला लकड़ा में दिलनवाज का परिवार रहता है। उसकी पत्नी तबस्सुम गर्भवती है। 26 दिसंबर को महिला मुन्नी देवी हॉस्पिटल में दवा लेकर घर लौट रही थी। रास्ते में इकरार नगर के रहने वाले बाइक सवार कलवा ने जानबूझकर पीछे से महिला को टक्कर मार दी। आरोपी करीब दस मीटर तक उसे घसीटता ले गया। गले में दुपट्टा कसने से तबस्सुम घायल हो गई। तबस्सुम के पति दिलनवाज ने इसकी शिकायत कलवा से की तो उसने गाली-गलौज की। कलवा अपने बेटे दानिश व मोहसिन और फारूक के साथ घर के सामने आया और दिलनवाज के साथ मारपीट करने लगा। सीओ सिटी अरुण कुमार ने मामले में पुलिस ने कलवा, दानिश, मोहसिन और फारूक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।