अमरोहा में शबे बारात के मद्देनजर कब्रिस्तानों में साफ-सफाई करते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
शब-ए-बारात पर पुरखों की मगफिरत के लिए आज हजारों हाथ उठेंगे। इशा से फज्र की नमाज तक मस्जिदों और घरों में इबादत होगी। मगरिब बाद कब्रिस्तानों में अकीदतमंदों के आने का सिलसिला शुरू हो जाएगा। जहां अपनों की कब्रों पर फातिहा पढ़ी जाएगी।
शब-ए-बारात पर मुस्लिम इलाकों में खासी तैयारी की गई। कब्रिस्तानों की साफ-सफाई का काम पूरा हो चुका है। वहीं मस्जिदों रंगाई पुताई की जा चुकी है। शब-ए-बारात सोमवार को अकीदतमंद रातजगा कर खुदा की इबादत करेंगे। बड़े हो या बच्चे सभी इबादत में मशगूल रहने को तैयार हैं। इस रात अकीदतमंद नफिल नमाजों का एहतिमाम करेंगे। इशा की नमाज से फज्र की नमाज तक बस इबादत ही इबादत होगी। दुनिया से विदा हो चुके अपनों की मगफिरत के लिए दुआ की जाएगी। इस मौके पर गरीबों का खाना भी खिलाया जाएगा।