फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सऊदी अरब के लोगों को लुभाएगा अमरोहा के आम का स्वाद

Tue, 01 May 2018 01:30 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/अमरोहा।
विज्ञापन
आम - फोटो : demo pic
विज्ञापन
अमरोहवी आम की पूरी दुनिया दिवानी है, लेकिन इस बार अमरोहा का दशहरी, लंगड़ा और चौसा आम दिल्ली की लैब में टेस्ट होने के बाद ही दुबई और सऊदी अरब भेजा जाएगा। दोनों देशों से आम की भारी मांग है। दो महीने के सिजन में इस बार जिले से साठ टन आम एक्सपोर्ट होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

जनपद के अमरोहा, हसनपुर और धनौरा क्षेत्र के में सैंकड़ों आम के बाग हैं। अनुमानित जिले में आम की करीब चार सौ प्रजातियों के आम हैं। जिसका स्वाद और मिठास के देशवासी ही नहीं बल्कि विदेशी भी दीवाने हैं। अमरोहवी आम का स्वाद कुवैत, कतर, मलेशिया, सिंगापुर शारजाह के अलावा दुबई और सऊदी अरब और यूएई सहित अन्य देशों के लोग चख चुके हैं। इस बार सऊदी अरब और दुबई से आम की मांग अधिक है, लेकिन आम कम होने की वजह से दो महीने में करीब 60 टन आम भेजा जा सकेगा।
 इस बार भेजने से पहले दिल्ली की लैब में आम का टेस्ट किया जाएगा। ताकि पता लगाया जा सके कि आम कीटनाशक दवाओं का असर तो नहीं है। रिपोर्ट मिलने के बाद ही आम भेजा जा सके। इतना ही नहीं इस बार आम रूस भी            भेजा जाएगा। इसकी तैयारियां कर ली गई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें