फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: जनपद स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में प्रांजल अव्वल

Wed, 18 Dec 2024 01:54 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
अमरोहा के अब्दुल करीम खां इंटर कॉलेज में आयोजित मॉडल प्रदर्शनी का निरीक्षण करते एडीएम। संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
अमरोहा। एकेके इंटर कॉलेज में जनपद स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें प्रांजल चौहान पहले, हिमांशु दूसरे, सोनम यादव तीसरे स्थान पर रही। जबकि, शहरोज आलम, सत्यम यादव को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। इसके अलावा 10 प्रतिभागी मुजाहिद बद्र, दिवेश कुमार, तोहिद रजा, अबुजर, कुमारी पल्लवी, रोशन, कल्पना, मंतशा हुमाम, तहरीन मंडल स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित किए गए।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में जिले के 56 विद्यालयों के 124 विद्यार्थियों ने अपने मॉडल प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना था। मुख्य अतिथि एडीएम न्यायिक माया शंकर यादव ने चयनित विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। इसमें प्रथम स्थान पर रहे प्रतिभागी को पांच हजार, द्वितीय स्थान पर रहे प्रतिभागी को तीन हजार, त स्थान पर आने वाले को दो हजार तथा दो सांत्वना पुरस्कार के रूप में एक-एक हजार रुपये की धनराशि प्रदान की गई। एडीएम ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से छात्र-छात्राओं में वैज्ञानिक जागरूकता उत्पन्न होती है।
प्रधानाचार्य डॉ. जीपी सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों में विज्ञान की उत्सुकता से ही वैज्ञानिक विचार उत्पन्न होते हैं। इससे आगे चलकर यही छात्र वैज्ञानिक बनते हैं। संचालन प्रीति चौधरी ने किया। इस दौरान महेश उपाध्याय, चारु शर्मा, प्रतिभा यादव, राकेश कुमार, हुसैन मोहम्मद, मुराद अली खान, फकीर गजाली आदि मौजूद रहे। जिला समन्वयक शाने हैदर ने बताया कि जनपद से चयनित 15 छात्र-छात्राएं मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें