फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: सिविल सर्विसेज खेल प्रतियोगिताओं में दम दिखाएंगे जिले के खिलाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। सिविल सर्विसेज खेल प्रतियोगिता के राष्ट्रीय स्तर पर होने वाले मुकाबलों में जिले के अलग-अलग विभागों में तैनात खिलाड़ी अपना दम-खम दिखाएंगे। खेलों का आयोजन जनवरी में दिल्ली में होना है।
विज्ञापन

प्रदेश के अलग-अलग विभागों में तैनात खिलाड़ियों ने क्रिकेट, फुटबॉल, बैडमिंटन, शतरंज व एथलेटिक्स के लिए ट्रायल दिए थे। जनपद स्तर से लेकर मंडल और प्रदेश स्तर तक हुए ट्रायल के बाद अमरोहा में अलग-अलग विभागों के खिलाड़ियों ने अपना स्थान राष्ट्रीय स्तर पर होने वाले मुकाबलों के लिए पक्का किया था। इसमें अब बैडमिंटन, क्रिकेट व कबड्डी की प्रतियोगिताओं के लिए स्थान व तारीखों की घोषणा कर दी गई है।
जिले से राष्ट्रीय स्तर पर बैडमिंटन के मुकाबले में जिला क्रीड़ा अधिकारी देशकांत त्यागी व खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन से विपिन कुमार, क्रिकेट में राज्य कर विभाग के जितेंद्र कुमार व कबड्डी में पशुधन प्रसार अधिकारी प्रशांत मलिक व राजस्व विभाग में प्रधान सहायक राजेंद्र सिंह सैनी का राष्ट्रीय स्तर पर चयन हुआ है। जिला क्रीड़ा अधिकारी ने बताया कि बैडमिंटन व कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में तीन से आठ जनवरी के बीच होगा। वहीं, क्रिकेट प्रतियोगिता भरत नगर क्रिकेट ग्राउंड नई दिल्ली व विकासपुरी क्रिकेट ग्राउंड जी-ब्लॉक नई दिल्ली में तीन से दस जनवरी के बीच होगी। डीएम निधि गुप्ता वत्स ने प्रतिभाग करने वाले सभी चयनित खिलाड़ियों को जीत की अग्रिम बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें