फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान ने दी पंचायत सचिवालय के लिए भूमि

विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले आठ महीने से भूमि उपलब्ध नहीं होने के कारण पंचायत सचिवालय निर्माण में बना रोड़ा ग्राम प्रधान ने दूर कर दिया है। ग्राम प्रधान ने अपनी भूमि से 48 वर्ग मीटर जमीन पंचायत सचिवालय निर्माण को दी। जिस पर पंचायत विभाग ने लेखपाल को बुला कर नापतौल कराई और अपेन कब्जे में ली।
विज्ञापन

गजरौला ब्लाक में 84 ग्राम पंचायत हैं। जिनमें चार ग्राम पंचायतों में दशकों पूर्व बने पंचायत घर खंडहर में तब्दील हो गए। 14 ग्राम पंचायतों में पंचायत सचिवालयों का निर्माण चल रहा है, लेकिन ब्लाक के ही कुदैनी ग्राम पंचायत में पंचायत सचिवालय निर्माण को भूमि नहीं मिल रही थी। आठ महीने से जमीन तलाश कर रहे पंचायत विभाग को एसडीएम व तहसीलदार हसनपुर से गुहार लगाने के बाद भी खाली हाथ लौटना पड़ा। उधर आला अफसरों का डंडा लगातार सख्त होते जाने से पंचायत विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों की नींद उड़ी थी। उनके इस संकट की घड़ी में ग्राम प्रधान प्रेम चंद्र सहायक बने।
ग्राम प्रधान ने एडीओ पंचायत के कहने पर अपनी सड़क के किनारे बौंगे व बिटौरे रखे जाने वाली जमीन से 48 मीटर भूमि दी। जिस पर बुधवार को एडीओ पंचायत विमल कुमार ने लेखपाल बुलाकर नापतौल कराई और जमीन को अपने कब्जे में लिया। इस दौरान ब्लाक के कर्मचारी भी साथ रहे। ग्राम प्रधान प्रेम चंद्र ने कहा कि उनकी जमीन की कीमत लाखों की है। वह दूसरी जगह भूमि देना चाहते थे, लेकिन वह दूर पड़ रही थी। जिसका ग्रामीणों को खास फायदा नहीं मिलता। ग्रामीणों की सुविधा को देखते हुए उन्होंने अपनी उस जमीन से भूमि दी, जिसकी बाउंड्री भरी हुई थी। जिस पर कुछ दिनों बाद घर या घेर बनाते।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें