फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: हरियाणा के प्रदीप ने संभल के अल्फाज को हराया

Mon, 25 Aug 2025 02:26 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
अमरोहा : ढबारसी के गांव गारवपुर उर्फ रुस्तमपुर में दंगल में दाव आजमाते पहलवान। संवाद
विज्ञापन
ढबारसी (अमरोहा)। गांव गारबपुर उर्फ रूस्तमपुर में जाहरवीर बाबा के छड़ी मेले के दौरान दंगल का आयोजन किया गया। दंगल में सबसे बड़ी कुश्ती हरियाणा के झज्जर के प्रदीप पहलवान और संभल के अल्फाज के बीच हुई जिसमें प्रदीप ने बाजी मारी। यह कुश्ती 21 हजार रुपये की रही। दर्शकों ने तालियां बजाकर पहलवानों की हौंसला अफजाई की।
विज्ञापन

रविवार को आयोजित दंगल में अमरोहा के अलावा दिल्ली, हरियाणा, संभल, बुलंदशहर, मेरठ अन्य जिलों के पहलवानों ने प्रतिभाग किया। दंगल के दौरान पहलवानों के बीच में कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। इसके अलावा बिजौरा के चकित ने जिझोड़ा के आदिल से मुकाबला लिया। यह कुश्ती बराबरी पर रही। दंगल को सफल बनाने में संचालन कर्ता अलोक चौधरी, प्रधान हेमराज गुर्जर, भुवनेश, शिव सिंह जाट, विशुपाल, भोलू ठेकेदार, सरफराज व अनमोल ठाकुर का विशेष योगदान रहा। उधर, छड़ी मेले में बच्चों ने जमकर लुत्फ उठाया। खरीदारी की गई। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस की तैनाती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें