रविवार की देर रात आई तेज आंधी की वजह से बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। नगरीय क्षेत्र की आपूर्ति 12 घंटे बाद बहाल हो पाई जबकि ग्रामीण क्षेत्र की आपूर्ति देर शाम तक भी नहीं बहाल हुई थी। बिजली गुल होने से लोगों को पानी की समस्या का भी सामना करना पड़ा। वही दूसरी ओर नगर में बाईपास मार्ग पर तेज आंधी में एक पेड़ टूट कर गिर गया। हालांकि रात की वजह से किसी को नुकसान नहीं हुआ।
तेज आंधी की वजह से बिजली आपूर्ति ठप्प हो गई। रविवार रात एक बजे गुल हुई बिजली सोमवार की दोपहर दो बजे शुरू हुई। बिजली गुल होने की वजह से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों के इन्वर्टर डिस्चार्ज हो गए। वाटर टैंक खाली होने की वजह से पेयजल को भी लोग तरस गए। ग्रामीण क्षेत्र में तो सोमवार की देर शाम तक भी बिजली आपूर्ति शुरू नहीं हो पाई थी। नगर के बाईपास मार्ग पर महादेव द्वार के निकट एक पेड़ टूट गया। संयोगवश रात को पेड़ गिरने की वजह से किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ।