फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: कलक्ट्रेट बिजलीघर से दो घंटे बाधित रही आपूर्ति, लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा/जोया। उमस भरी गर्मी में बिजली कटौती और ट्रिपिंग ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। बीती रात कलक्ट्रेट बिजलीघर से करीब दो घंटे आपूर्ति बाधित रही। इसके बाद रातभर ट्रिपिंग होती रही, जिससे एसी और पंखे भी ठीक से नहीं चल सके। जोया क्षेत्र में करीब तीन घंटे की कटौती हुई।
विज्ञापन

कुष्ठ आश्रम के पास लाइन में फाल्ट आने से बिजली आपूर्ति करीब दो घंटे बंद रही। फाल्ट ठीक होने के बाद भी बार-बार ट्रिपिंग होती रही। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी में परेशानी उठानी पड़ी। नियमित बिजली न मिलने से कारोबार भी प्रभावित हो रहा है।
ग्रामीण क्षेत्रों में भी कटौती जारी है। डिडौली में चार से पांच घंटे और जोया में करीब तीन घंटे की कटौती की जा रही है। अधिशासी अभियंता दुष्यंत कुमार ने बताया कि लाइन में फाल्ट आने से आपूर्ति बाधित हुई थी, जिसे रात में ही सुचारु कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें