फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन ने उड़ाई 40 गांवों की बत्ती

Sat, 14 Jan 2017 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
बिजली संकट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एक बार फिर अवैध खनन की वजह से हाईटेंशन लाइन अस्त व्यस्त हो गई। पोल गिरते ही तार टूट गए और कैलसा बिजलीघर ठप हो गया। इससे जुड़े 40 गांवों में पूरी रात अंधेरा छाया रहा। नौगावां सादात क्षेत्र के गांव पंजू सराय के जंगल में यह घटना घटित हुई, जिसका पता चलते ही अधिकारियों के होश उड़ गए। शुक्रवार की दोपहर अधिकारियों ने लाइन को दुरुस्त कर इलाके की सप्लाई बहाल की। 24 घंटे बाद आपूर्ति मिलने पर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन


प्रशासन की नाक के नीचे पंजू सराय के जंगल में अवैध खनन का कारोबार जोरशोर से चल रहा है। रात की छोड़िए दिन में भी इस जगह से सैकड़ों वाहन रेत लादकर आते जाते हैं। माफिया ने बिजली के पोल के नीचे की जगह तक  नहीं छोड़ी है। रात दिन खनन कर उनकी नींव को कमजोर कर दिया है, जिसकी वजह से हादसे होने लगे हैं। 

गुरुवार की दोपहर करीब एक बजे जंगल में खड़ा 33 हजार वोल्टेज लाइन का पोल धराशाई हो गया। इससे तार टूटकर गिर गए। कैलसा बिजलीघर की आपूर्ति व्यवस्था ध्वस्त हो गई, जिसकी वजह से 40 गांवों में पूरी रात अंधेरा रहा। 
विज्ञापन


पूरी रात्रि आपूर्ति बंद रहने की खबर मिलते ही अधिकारियों व कर्मचारियों में खलबली मच गई। शुक्रवार की सुबह से ही कर्मचारियों ने लाइन की पेट्रोलिंग का कार्य छेड़ दिया। इसमें पंजू सराय के जंगल में लाइन क्षतिग्रस्त होने की जानकारी मिली। इसके बाद अवर अभियंता एसके शर्मा अधीनस्थ कर्मियों को लेकर वहां पहुंच गए। लाइन को जोड़ने की कार्रवाई शुरू कर दी। दोपहर एक बजे उन्होंने लाइन को ठीक कर बिजलीघर की सप्लाई शुरू कर दी। आपूर्ति सुचारु होने के बाद ही लोगों ने सुकून महसूस किया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें