फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकारियों की लापरवाही से हो रही बिजली कटौती : महेंद्र

विज्ञापन
ढबारसी में बिजलीघर का निरीक्षण करते विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी। - फोटो : HASANPUR
विज्ञापन
लगातार बिजली कटौती की शिकायत मिलने पर विधायक महेंद्र सिंह खडगवंशी ने क्षेत्र के कई बिजलीघरों का निरीक्षण किया। इस दौरान विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि बिजली कटौती नहीं होनी चाहिए। जो भी खामियां हैं उन्हें शीघ्र दूर किया जाए। विभागीय अधिकारियों की लापरवाही की वजह से कटौती की समस्या हो रही है। लापरवाही सहन नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

शनिवार को विधायक ने बिजलीघर हसनपुर का निरीक्षण किया। यहां जिम्मेदारों से कहा कि फाल्ट की शिकायत पर तुरंत समस्या का समाधान किया जाए। इसके बाद उन्होंने ढबारसी बिजलीघर का निरीक्षण किया। इस दौरान विधायक ने कहा कि 132 केवीए बिजलीघर उझारी से ढबारसी बिजली घर को 19 घंटे आपूर्ति मिल रही है। लेकिन विभागीय अधिकारियों की लापरवाही की वजह से ढबारसी बिजली घर से जुड़े उपभोक्ताओं को मिली मात्र 8 से 10 घंटे ही आपूर्ति मिल रही है।
विधायक ने एसडीओ से लापरवाह तीन लाइनमैनों को हटाने के निर्देश दिए। जो मशीनें खराब हैं। उन्हें शीघ्र सही कराने के लिए भी कहा। बुरावली बिजलीघर के निरीक्षण के दौरान विधायक ने कहा कि किसानों को पर्याप्त मात्रा में आपूर्ति दी जाए। आपूर्ति को लेकर किसी भी तरह की समस्या नहीं रहनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें