नगर में बिजली विभाग की टीम ने पीएसी की टीम के साथ बिजली चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान चोरी से बिजली आपूर्ति चलाने वालों में खलबली मच गई। चोरी की बिजली चलाने के मामले में 44 कनेक्शन काटे गए। जबकि 14 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
मंगलवार दोपहर को बिजली विभाग के एक्सईएन अनिल कुमार, एसडीओ अभय कुमार, जेई जुबैर अहमद, जेई रवीश त्यागी एव लाइनमैनों की टीम एवं पीएसी बल के साथ मोहल्ला लालबाग, कुरैशियान, कनेटा रोड पर चेकिंग अभियान चलाया। बिजली टीम एव पीएसी बल को देखकर लोगों में खलबली मच गई। चोरी से बिजली चलाने वालों लोग छतों पर चढ़कर केबिल उतारने लगे। जेई रवीश त्यागी का कहना है कि 70 लाख रुपये के बकाए एवं चोरी से बिजली चलाने वालों में पर 44 कनेक्शन काटे गए हैं। चौदह लोगों के खिलाफ बिजली चोरी में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। बुधवार को भी बिजली चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। लोगों से अपील है कि जिन लोगों ने अपने बिजली के बिल जमा नहीं किए हैं। वह जमा कराएं। अन्यथा कार्रवाई की जाएगी।