फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: राष्ट्रीय राजमार्ग पर जलभराव के बाद बन गए जगह-जगह गड्ढे

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। बरसात के बाद जहां दिल्ली मुरादाबाद हाईवे पर दो से ढाई किलोमीटर की दूरी में भारी जलभराव हो गया था, वहीं उसमें बने गड्ढे एनएचएआई को नहीं दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में हाईवे पर आसान सफर मुश्किल भरा साबित हो रहा है। खास तौर से रात को यातायात के समय ज्यादा परेशानी होती है। गड्ढों में अनियंत्रित वाहन हाईवे पर भिड़ गए, तो भयावह स्थिति का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

बारिश के बाद एनएचएआई की पोल खुल गई थी। दिल्ली मुरादाबाद हाईवे पर चौधरपुर के पास करीब ढाई किलोमीटर की दूरी पर भारी जलभराव हो गया था। जलनिकासी न होने से डेढ़ फीट तक पानी भर गया था। हाईवे पर वाहन भी पलटे। वाहनों से भरपूर वसूला जाता है, लेकिन वाहन चालकों को तत्काल सुविधा देने के लिए कोई ठोस व्यवस्था नहीं है। अब जलभराव भले ही कम हो गया हो, लेकिन हाईवे पर गड्ढे बनने लगे हैं। ढाई किलोमीटर की दूरी में आठ से दस जगह गड्ढे बने होने से वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। अधिकारियों की यह उदासीनता और लापरवाही यात्रियों पर भारी पड़ सकती है। दिल्ली से मुरादाबाद लेन पर चौधरपुर ओर अमहेड़ा की जियारत के सामने गड्ढे बने हुए हैं। यह गड्ढे हादसे का सबब बने हुए हैं।

बारिश के बाद जहां पानी भरा था। वह उतर गया है। आने वाले दिनों में जलभराव न हो, इसके लिए व्यापक व्यवस्था की जाएगी। जहां-जहां गड्ढे बन गए हैं। उन्हें भरवा दिया जाएगा। जनता की सेवा लिए तत्काल प्रभाव से कार्य कराए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-ललित मोहन तिवारी, जीएम एनएच-9
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें