औचक निरीक्षण का हवाला देकर फर्जी सीआईडी इंस्पेक्टर दुकानदारों से दो हजार रुपये तक ऐंठ रहा था।
- फोटो : Demo Pic
बुलंदशहर से आलू से भरी मैक्स लूटकर भाग रहे बदमाशों को कोतवाली पुलिस ने दबोच लिया। एक बदमाश सिपाही पर तमंचा तानकर भाग निकलने में सफल रहा। पकड़े गए बदमाशों से पूछताछ के बाद कुछ और बदमाशों की तलाश में पुलिस की दबिश जारी थी। अतरौली पुलिस का दावा है कि सोमवार तक इन बदमाशों की निशानदेही पर लूट की कई घटनाओं का खुलासा हो जाएगा।
गांव फत्तेहपुर अधेक निवासी चंदसैन पुत्र सोम सिंह आलू व्यापारी है। चंद्रसैन के मुताबिक कालाखेड़ा से आलू खरीदकर शनिवार रात को गांव निवासी चालक जगतवीर के साथ मैक्स से बुलंदशहर की खुर्जा मंडी में बेचने जा रहे थे। रात करीब ग्यारह बजे जैसे ही मैक्स अनूपशहर से थोड़ा आगे निकली पीछे से आए एक ट्रक ने ओवरटेक करके रोक लिया और मारपीटकर वहीं एक धान के खेत में रस्सी से हाथ-पैर बांध दिए।
इस दौरान बदमाश आलू से लदी मैक्स और दस हजार की नगदी लूटकर फरार हो गए। किसी तरह से खुद को बंधनमुक्तकर चंद्रसैन ने सौ नंबर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पुलिस पहुंच गई। जानकारी मिलने पर ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। चंद्रसैन के मुताबिक कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने मैक्स को अलीगढ़ के पास रविवार सुबह सात बजे बरामद कर लिया। इस दौरान दो बदमाश भी गिरफ्तार किए गए हैं।
लूट की वारदात को अंजाम देने में दो आरोपी आदमपुर इलाके के बताए जा रहे हैं। अवंतीबाई चौराहे पर पुलिस ने घेराबंदी कर दो बदमाशों को मैक्स समेत दबोच लिया। पूछताछ में पकड़े गए बदमाशों ने अपने अन्य साथियों के नाम बताए। दबिश देकर कुछ और बदमाश भी पकड़ लिए गए।