फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौगांवा में संगीता को मिलेगा टिकट, चेतन चौहान को श्रद्धांजलि देने के मूड में भाजपा?

Sat, 26 Sep 2020 02:31 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
विज्ञापन
अमरोहा पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अमरोहा(अनिल श्रीवास्तव)। पूर्व क्रिकेटर व उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे चेतन चौहान की मृत्यु के बाद रिक्त हुए नौगांवा सादात विधान सभा में उप चुनाव होने हैं। इसको लेकर भाजपा में छोटे से लेकर बड़े नेता तक खुद को टिकट मिलने का दावा कर रहे हैं। लेकिन, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने नौगांवा सादात विधानसभा क्षेत्र में आकर जिस तरह उनके लिए कसीदे पढ़े उससे तो यही प्रतीत होने लगा है कि भाजपा स्वर्गीय चेतन चौहान की पत्नी संगीता चौहान को विधानसभा उप चुनाव लड़ा कर उनको अपनी सच्ची श्रद्धांजलि देना चाहती है। वहां पर यह देखकर टिकट की दौड़ में शामिल भाजपाइयों के चेहरे उतर गए हैं। वे वहां पर उदास दिखे। इसको लेकर संगठन में हलचल भी है।
विज्ञापन


वहीं, अमर उजाला से बातचीत में केशव ने कहा, टिकट किसको और कब मिलेगा यह तो भाजपा संगठन का काम है। लेकिन, जो भी होगा वह बिल्कुल फेयर होगा। किसी के साथ कोई पक्षपात नहीं होगा। इधर, जिस तरह की चर्चाएं उठ खड़ी हुई हैं उसको देखते भी अब यह लगने लगा, 99.99 प्रतिशत टिकट संगीता चौहान को ही मिलना तय है। आज मंच पर वह जिस हावभाव में दिखीं उससे भी साफ ऐसा प्रतीत हो रहा था जैसे पार्टी ने उन्हें आश्वस्त कर रखा हो कि वह चुनाव लड़ने की तैयारी करें। लड़ाया उन्हीं को जाएगा।

बता दें, चेतन चौहान की मौत के बाद रिक्त हुए नौगांवा सादात विधानसभा का उप चुनाव लड़ने के लिए संगीता चौहान को सहानुभूति के तौर पर ही टिकट दिया जा सकता हैै। लेकिन, वहीं, चुनाव में ताल ठोकने को तैयार बैठे दूसरे दावेदार यह जानकर खुश बिल्कुल भी नहीं है। उनका तो कहना यहां तक है कि यह तो कांग्रेस वाली पद्धति कायम होगी मसलन परिवारवाद का। एक ओर भाजपा इसके लिए कांग्रेेेेस की खिल्ली उड़ाते हुए नहीं थकती वहीं दूसरी ओर, अब कांग्रेस के पदचिन्हों पर चलने को तैयार बैठी है।
विज्ञापन


उनका कहना है कि टिकट तो अबकी बार ऐसे व्यक्ति को मिलना चाहिए जो भागदौड़ में सक्षम हो और जनता के बीच हमेशा से काम करता हुआ आया हो। उनका कहना यह भी है कि यह ठीक है कि वे चेतन चौहान का कद्र करते थे लेकिन, यह उचित नहीं कि केवल मात्र संवेदना के तौर पर उनकी पत्नी संगीता को टिकट दिया जाए। बता दें, इस समय टिकट की दौड़ में सबसे पहले भाजपा के जिलाध्यक्ष ब्रजेश चौधरी, पहले भाजपा की टिकट से चुनाव लड़कर हार का मुंह देख चुके युद्धवीर सिंह, नरेन्द्र राणा और पूर्व सांसद रहे देवेन्द्र नागपाल शामिल हैं। लेकिन, टिकट इनमें से किसी को मिलेगा या नहीं, यह वक्त ही बताएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें