फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एवजाबाद-बांसका कला को आज मिलेंगे प्रधान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। एवजाबाद और बांसका कला ग्राम पंचायत में उपचुनाव के बाद आज (बुधवार) सुबह आठ बजे से मतगणना होगी। मतगणना संबंधित ब्लाक मुख्यालयों पर होगी। इसके बाद नव निर्वाचित ग्राम प्रधान के नाम की घोषणा कर दी जाएगी। मतगणना के दौरान कड़ी सुरक्षा-व्यवस्था रहेगी। एसडीएम, सीओ और आरओ मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

अमरोहा ब्लाक क्षेत्र की ग्राम पंचायत एवजाबाद और गंगेश्वरी ब्लाक क्षेत्र की ग्राम पंचायत बांसका कला में रिक्त पड़े ग्राम प्रधान पद पर उपचुनाव हुआ। सोमवार को मतदान हुआ। सुबह से शाम तक बूथों पर मतदाताओं की लंबी लाइन लगी रही। सुरक्षा के लिहाज से भारी पुलिस तैनात रही। एसडीएम विवेक कुमार, सीओ अजय कुमार और एसओ अरिहंत कुमार ने बूथों का मुआयना किया। वोटर आईडी चेक करने के बाद ही मतदाताओं को वोट डालने की अनुमति दी गई थी। वोटिंग के लिए ग्रामीणों में गजब का उत्साह दिखाई दिया। ये ही वजह थी कि एवजाबाद में 75.59 प्रतिशत और बांसका कला में 77 फीसद मतदान हुआ। दोनों ग्राम पंचायतों पर सात प्रत्याशी मैदान में थे। सभी की किस्मत मतपेटी में कैद हैं। मतपेटी कड़ी सुरक्षा के बीच ब्लाक में जमा हैं। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी कल्लू सिंह ने बताया कि आज बुधवार की सुबह आठ बजे तक मतगणना होगी। एक टेबिल लगाई गई है। लिहाजा मतगणना के दौरान एक एजेंट ही मान्य होगा। इसमें स्वयं प्रत्याशी एजेंट बन सकता है या किसी दूसरे का एजेंट बना सकता है। मतगणना के बाद नव निर्वाचित ग्राम प्रधान के नाम की घोषण कर प्रमाण पत्र सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें