फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को पकड़ने पर पुलिसकर्मियों को पीटा

Tue, 05 Apr 2016 12:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
पुलिस और पीएसी तैनात
विज्ञापन
राशन दुकान का प्रस्ताव कराने के दौरान गांव भीम सुल्तानपुर में सोमवार को हंगामा हो गया। बूथ पर जाने से रोकने पर युवक ने सिपाही को थप्पड़ जड़ दिया, पुलिस ने उसे पकड़ा तो ग्रामीणों ने घेर लिया। आरोप है कि, कहासुनी के बाद ग्रामीणों ने तीन दरोगा समेत वहां मौजूद सात पुलिसकर्मियों की पिटाई कर दी। इसकी सूचना पर पहुंची फोर्स ने लाठियां भांजकर भीड़ को खदेड़ा। 
विज्ञापन


हसनपुर ब्लाक क्षेत्र के गांव भीम सुल्तानपुर के ग्रामीणों की शिकायत पर राशन की दुकान निरस्त कर दी गई थी। गांव में नई राशन दुकान का प्रस्ताव होना था। इस पर उपजिलाधिकारी अशोक मौर्य ने ग्राम विकास अधिकारी और आदमपुर थाने की फोर्स भेजकर गांव में शांति पूर्वक चुनाव कराकर दुकान का प्रस्ताव कराने के निर्देश दिए थे। सोमवार को एडीओ पंचायत और ग्राम विकास अधिकारी दिनेश सैनी पुलिस फोर्स के साथ वहां के प्राथमिक विद्यालय पहुंच गए।

इस दौरान राशन दुकान को लेकर गिरीराज, रमेश, शोभाराम और किशनपाल के लिए ग्रामीण वोटिंग करने लगे। इसी बीच गांव का एक युवक आ धमका और बूथ में जाने लगा। आरोप है कि, पुलिस के रोकने पर युवक ने एक सिपाही को थप्पड़ मार दिया। इस पर पुलिस ने युवक को पकड़ लिया।
विज्ञापन


इससे नाराज ग्रामीणों ने पुलिस का घेराव कर लिया। यहीं नहीं वहां मौजूद तीन दरोगा और चार सिपाहियों की पिटाई कर दी। किसी तरह दरोगा अमरपाल ने थाने पर सूचना दी। थाने से थाना प्रभारी राजेश चौहान पुलिस फोर्स के साथ गांव पहुंचे और एकत्र ग्रामीणों को लाठी भांजकर खदेड़ा। थाना प्रभारी ने बताया कि 9 नामजद और 13 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें