फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पक्षों में पथराव, पुलिस से नोकझोंक

Fri, 21 Apr 2017 01:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
औचक निरीक्षण का हवाला देकर फर्जी सीआईडी इंस्पेक्टर दुकानदारों से दो हजार रुपये तक ऐंठ रहा था। - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र में कैलसा बाईपास मार्ग पर बृहस्पतिवार सुबह सात बजे रिश्तेदारों में मामूली कहासुनी केे बाद जमकर लाठी डंडे चले। दोनों ओर से काफी देर तक हुए पथराव में तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर यूपी-100 व कोतवाली पुलिस पहुंची।
विज्ञापन


पुलिस ने पथराव कर रहे लोगों को हिरासत में लिया। इस दौरान महिलाओं ने जाम लगाने की कोशिश भी की, लेकिन पुलिस ने लाठी फटकार कर उन्हें भगा दिया। घायलों का पुलिस ने मेडिकल कराया।
कोतवाली क्षेत्र में कैलसा बाईपास मार्ग पर अशरफ का जड़ी बूटी और दवाइयां बेचने का काम करता है। पास में ही रफीक अंगूठियों के नग बेचने का काम करता है। रफीक और अशरफ आपस में रिश्तेदार हैं।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह अशरफ के घर कूंडों की नियाज थी। इसमें रिश्तेदार रफीक और हैदर शामिल हुए। नियाज खाते समय कहासुनी के बाद दोनों में मारपीट शुरू हो गई। कुछ लोगों का यह कहना था कि लड़की पर अभद्र टिप्पणी को लेकर विवाद हुआ था। मारपीट में जमकर लाठी-डंडे चलने के साथ ही पथराव हुआ।

ईंट पत्थर चले। काफी देर तक हुए पथराव में एक पक्ष से अशरफ व दूसरी तरफ से हैदर व रफीक घायल हो गए। पथराव से अफरातफरी मच गई। सूचना पर यूपी-100 के पीआरवी कर्मी पहुंचे। हालत काबू से बाहर देख कोतवाली पुलिस बुलाई गई। सूचना पर पहुंची कोतवाली ने पथराव कर रहे लोगों को हिरासत में लिया।

इस दौरान महिलाओं ने जाम लगाने की कोशिश की। पुलिसकर्मियों से उनकी नोकझोंक भी हुई, लेकिन पुलिस ने लाठियां फटकार कर उन्हें भगा दिया। घायलों को पुलिस ने मेडिकल के लिए भेजा। कोतवाली प्रभारी ऋषिराम कठेरिया ने बताया कि दोनों तरफ से तीन लोगों का शांति भंग में चालान किया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें