फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साहब ! न्याय नहीं मिला तो कर लूंगी आत्मदाह

Fri, 21 Apr 2017 01:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में डीएम शुभ्रा सक्सेना को प्रार्थना पत्र देकर ससुरालियों पर कार्रवाई की मांग करतीं मरियम। अमर उजाला - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
एसपी आवास पर पहुंची दहेज में कार न मिलने पर तीन तलाक से परेशान नीलीखेड़ी की शाहीन ने पुलिस को जमकर कोसा। कहा कि फोन पर तलाक देने के बाद पति दूसरी शादी की तैयारी कर रहा था। पुलिस को सूचना दी गई, लेकिन उसकी एक न सुनी गई और पति ने दूसरी शादी कर ली।
विज्ञापन


एसपी को सौंपे गए शिकायती पत्र में उसने कहा कि यदि उसे मामले में इंसाफ नहीं मिला तो वो आत्मदाह कर लेगी।डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव नीलीखेड़ी निवासी शाहीन पुत्री जाबिर हुसैन ने बताया कि 28 मार्च 2015 को उसकी शादी मुनव्वर पुत्र मो. हसन निवासी खबड़िया थाना भगतपुर, मुरादाबाद में हुई थी।

शाहीन का आरोप है कि ससुरालियों दहेज से खुश नहीं थे। शादी के बाद से ही कार के लिए उसका उत्पीड़न करने लगे। छह माह पहले पति समेत सास, ससुर, देवर और ननदों ने दहेज के लिए मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। 
विज्ञापन


14 अप्रैल को पति ने उसे फोन पर तीन तलाक दे दिया। अगले दिन पता चला की पति कहीं और दूसरी शादी कर रहा है। इससे रोकने के लिए वो 16 अप्रैल तो ससुराल पहुंची तो बेरहमी के साथ उसकी पिटाई की गई। शाहीन ने बताया कि शादी रुकवाने के लिए वो थाना भगतपुर पहुंची, लेकिन उसकी कोई मदद नहीं की गई।

ससुरालियों पर रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए वो डिडौली कोतवाली और एसपी के पास पहुंची, लेकिन मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई। उसने चेतावनी दी कि पुलिस की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर उसे इंसाफ नहीं दिलाया  गया तो वो आत्मदाह कर लेगी।हालांकि पुलिस अधीक्षक से महिलाओं की मुलाकात नहीं हो सकी है। अपर पुलिस अधीक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह ने महिलाओं को जांच कर  कार्रवाई का भरोसा  दिया है।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें