फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: टिकैत की गिरफ्तारी के विरोध में थाने का घेराव

विज्ञापन
विज्ञापन
बछरायूं। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत की ओडिशा में हुई गिरफ्तारी के विरोध में कार्यकर्ताओं ने थाने का घेराव कर जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं की मांग थी कि राकेश टिकट समेत सभी किसानों को तत्काल रिहा किया जाए।
विज्ञापन

गौरतलब है कि भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत उड़ीसा में चल रहे किसान आंदोलन को समर्थन देने के लिए वहां गए थे। सोमवार की शाम उनको गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार करने की जानकारी मिलते ही कार्यकर्ताओं में रोष फैल गया। वे इकट्ठे होकर थाने पहुंच गए। प्रदेश उपाध्यक्ष दानवीर सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि किसान व खेती अब सरकारों की प्राथमिकता नहीं रही है। किसान हित की बात करने वालों को जेल भेजा जा रहा है। उन्होंने राकेश टिकैत समेत सभी कार्यकर्ताओं की बिना शर्त रिहाई की मांग की। इस अवसर पर देशराज सिंह, सौवीर सिंह, सुभाष सिंह, गुरविंदर सिंह, बलवंत सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें