फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: अमरोहा से मोहननगर तक नई बस सेवा शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अमरोहा डिपो से गाजियाबाद के मोहननगर रोडवेज स्टेशन तक नई बस सेवा शुरू कर दी गई है। फिलहाल इस बस का संचालन ट्रायल के रूप में किया जा रहा है, ताकि रूट पर यात्रियों की संख्या और राजस्व की स्थिति का आकलन किया जा सके।
विज्ञापन

प्रस्तावित समय के अनुसार बस सुबह सात बजे अमरोहा से रवाना हो रही है और जोया, गजरौला,गढ़, सिंभावली, हापुड़ व गाजियाबाद शहर से होते हुए सीधे मोहननगर बस अड्डे तक पहुंच रही है। इस नई सेवा से शहर के अंदर रहने वाले यात्रियों को सीधी और सुविधाजनक यात्रा का लाभ मिलने की उम्मीद है। वर्तमान में दिल्ली की ओर जाने वाली अधिकांश बसें बाईपास से गुजरती हैं, जिससे शहर के भीतर के यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसी समस्या को देखते हुए विभाग ने इस नए रूट पर बस संचालन शुरू किया है।
यह बस बाईपास न निकलकर सभी शहरों के अंदर से जाएगी और होटल पर भी नहीं रुकेगी। मालूम रहे कि अमरोहा डिपो से पहले ही बिजनौर, देहरादून, मुरादाबाद, मेरठ, दिल्ली, बरेली और संभल के लिए बसें संचालित होती है। एआरएम केसी गौड़ ने बताया कि नई सेवा से न केवल स्थानीय बल्कि आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को भी सीधा लाभ मिलेगा। फिलहाल इसको ट्रायल के तौर पर शुरू किया जा रहा है। यह बस बाईपास से नहीं निकलेगी बल्कि शहरों के अंदर से निकलेगी। जिससे स्थानीय यात्रियों को फायदा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें