फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: कोर्ट को उड़ाने की धमकी मामले पुलिस ने गूगल से मांगी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। जनपद न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। धमकी भरे ईमेल के स्रोत तक पहुंचने के लिए पुलिस ने गूगल इंडिया को फिर से पत्राचार किया है। अधिकारियों को उम्मीद है कि तकनीकी जांच के जरिए जल्द ही थ्रेट सेंटर का पता लगा लिया जाएगा।
विज्ञापन


बुधवार सुबह एक बार फिर सनसनीखेज ईमेल भेजा गया, जिसमें 11:50 बजे साइनाइड गैस और आरडीएक्स विस्फोट की धमकी दी गई। ईमेल में जजों और अन्य लोगों को 11 बजे तक परिसर खाली कराने की बात कही गई। दो पेज के हिंदी संदेश में 26/11 मुंबई हमले के दोषी अजमल कसाब का जिक्र करते हुए न्यायिक प्रक्रिया पर सवाल उठाए गए। साथ ही तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन का भी उल्लेख किया गया। अंत में तमिल भाषा में कथित हस्ताक्षर किए गए थे।
ईमेल मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। एसपी अमित कुमार आनंद के निर्देश पर पुलिस टीमों ने डॉग स्क्वाॅड और बम निरोधक दस्ते के साथ कोर्ट परिसर की गहन जांच की थी, लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।
विज्ञापन

गौरतलब है कि 16 फरवरी को भी जिला जज के ईमेल पर आरडीएक्स आधारित आईईडी लगाने की धमकी मिली थी। लगातार मिल रही धमकियों को देखते हुए कोर्ट परिसर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है और साइबर सेल भी सक्रिय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें