फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: नौगावां सादात थाने में फरियादी की पिटाई में हेड मोहर्रिर लाइन हाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
नौगावां सादात। थाने से जुड़े तीन वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। इन वीडियो में हेड मोहर्रिर दिनेश यादव फरियादी युवक को बेरहमी से पीटता दिख रहा है। इस घटना ने जिले में पुलिस की छवि पर सवाल खड़े कर दिए। एसपी ने मामले में हेड मोहर्रिर को लाइन हाजिर कर दिया है।
विज्ञापन

वायरल हुए वीडियो बीते अगस्त-सितंबर 2025 के बताए जा रहे हैं। बृहस्पतिवार को ये वीडियो सामने आए। वीडियो में दो पुलिसकर्मी एक युवक को कार्यालय में लाते हैं। तभी पीछे से आया हेड मोहर्रिर दिनेश यादव युवक पर हमला कर देता है। वह उसे तमाचे मारता है, लात-घूंसों से पीटता है और कमरे के अंदर धकेल देता है।
अन्य वीडियो में भी पुलिस कर्मी युवक को कुर्सी के पास जमीन पर बैठे हुए ठोकरें मारता रहता है। पीड़ित युवक आलमपुर कैंच गांव का निवासी है और फरियाद लेकर थाने आया था। उसे हेड मोहर्रिर दिनेश यादव के कहने पर होमगार्डों ने कार्यालय में बुलाया था।
विज्ञापन

मामले की जानकारी मिलने पर एसपी अमित कुमार आनंद ने तुरंत संज्ञान लिया। उन्होंने विवादों में घिरे हेड मोहर्रिर दिनेश कुमार को लाइन हाजिर कर दिया है। साथ ही पूरे मामले में जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने बताया कि वीडियो पुराने लग रहे हैं, फिर भी थाने में पिटाई गंभीर मामला है। विभागीय जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें