फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: सेवानिवृत्त सीआरपीएफ कर्मी से लूट की सूचना पर दौड़ी पुलिस

Tue, 02 Jun 2026 02:07 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
नौगावां सादात। सेवानिवृत्त सीआरपीएफ कर्मी से लूट की सूचना मिलते ही अमरोहा से लखनऊ तक पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की तो घटना झूठी निकली। मामला लूट का नहीं, बल्कि कोल्हू खरीद को लेकर हुए रुपये के लेन-देन के विवाद का था। पुलिस ने दोनों पक्ष के दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। गलती मानने पर दोनों का शांतिभंग में चालान कर दिया गया।
विज्ञापन

रविवार को यूपी-112 के माध्यम से सूचना मिली थी कि नौगावां सादात थानाक्षेत्र के गांव कुरी जाने वाले मार्ग पर कुछ अज्ञात लोगों ने एक व्यक्ति से रुपये छीन लिए हैं। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। लूट की यह जानकारी बुलंदशहर जनपद के थाना गुलावटी क्षेत्र के गांव बराल निवासी सतेंद्र सिंह ने दी थी। पूछताछ में पता चला कि सतेंद्र सिंह सेवानिवृत्ति सीआरपीएफ कर्मी हैं और उन्होंने अगस्त 2025 में नौकरी से वीआरएस ले लिया था। मामले में पुलिस ने सतेंद्र सिंह और गुलाम रसूल उर्फ लड्डन को गिरफ्तार कर लिया। बाद में दोनों को शांतिभंग में चालान कर दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें