अमरोहा। आबादी के बीच सैक्स रैकेट की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस ने एक घर को घेर लिया। लेकिन, जांच में सूचना झूठी निकली।
नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में एक महिला परिवार के साथ किराए पर रहती है। बृहस्पतिवार को किसी ने डायल-112 पर सूचना दी कि मोहल्ले में एक घर में सैक्स रैकेट चल रहा है। इससे मोहल्ले का माहौल खराब हो रहा है। कंट्रोल रूम से नगर कोतवाली को सूचना से जुड़ा इनपुट दिया गया। इसके बाद कोतवाली पुलिस लोकेशन के आधार पर मोहल्ले में पहुंची। एक घर को चारों ओर से घेर लिया। दरवाजा खुलवाने को कहा। दरवाजा खुलते ही एक महिला कांस्टेबल के साथ पुलिस घर के अंदर गई।
मकान की तलाशी ली मगर कोई भी संदिग्ध गतिविधि नहीं पाई गई। घर में सिर्फ एक महिला परिवार के साथ किराए पर रहती मिली। जांच में मामला झूठा निकला। जांच के बाद पुलिस वापस लौट गई। प्रभारी निरीक्षक पंकज तोमर ने बताया कि संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिलने पर घर की तलाशी ली गई है।