जरौला के मोहल्ला बसंत बिहार में हत्यारोपी के घर के बाहर 82 की कार्रवाई करती भोजपुर पुलिस।
- फोटो : GAJRAULA
गजरौला (अमरोहा)। 12 वर्ष पूर्व प्रेमी के संग मिलकर पति की हत्या करने के बाद उसकी अधजली लाश फेंकने के मामले में भोजपुर (मुरादाबाद) पुलिस फिर से यहां पहुंची। पुलिस ने आरोपी के घर पर कार्रवाई की। वहीं ढोल लेकर कराई गई मुनादी को सुनकर लोग सकते में आ गए।
गुरुवार को भोजपुर (मुरादाबाद) थाने से आए एसआई रामनिवास थाने पहुंचे और अपनी आमद दर्ज कराने के बाद नगर के मोहल्ला बसंत बिहार बिजलीघर के पीछे एक घर में पहुंच गए। पुलिस के मुताबिक यहां रहने वाली एक युवती ने करीब 12 वर्ष पूर्व अपने प्रेमी तरुण पाल उर्फ नीटू के साथ मिलकर अपने पति वीर सिंह यादव निवासी गांव हरचना थाना गुलावठी जनपद बुलंदशहर की नृशंस तरीके से हत्या कर दी थी। इसके बाद उसकी अधजली लाश थाना भोजपुर क्षेत्र में फेंक दी थी। घटना की रिपोर्ट भोजपुर थाने में दर्ज है। भोजपुर पुलिस ने बताया कि पूर्व में भी आरोपी तरुण पाल की तलाश में यहां कई बार दबिशें दी गईं, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल पा रहा है। पुलिस के मुताबिक कोर्ट ने उसकी पेशी के लिए 21 मार्च की तिथि मुकर्रर की है। वहीं ढोल लेकर आई पुलिस ने जब नोटिस चस्पा कराने से पूर्व मुनादी कराई तो वहां लोगों की भीड़ लग गई।