शुक्रवार को जुमे की नमाज को देखते हुए अधिकारियों ने मार्च कर सभी मुख्य मस्जिदों के आसपास पुलिस बल की तैनाती करते हुए समस्त गतिविधियों पर खुफिया नजर रखी। सभी स्थानों से जुमे की नमाज शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न होने के बाद पुलिस अफसरों ने राहत की सांस ली। शहर में सीओ सिटी अरुण कुमार सिंह और कोतवाली सदर प्रभारी निरीक्षक पंकज तोमर ने अधीनस्थों को अलर्ट मोड पर रखा।
पुलिसकर्मियों ने अपने चौकी क्षेत्र में घूमते हुए लोगों से बातचीत कर शांतिपूर्ण माहौल में नमाज अदा करने की अपील की। दोपहर में 12 बजे टीपी नगर चौकी पहुंचे सीओ सिटी ने दो घंटे तक शहर के माहौल पर नजर रखी। शहर के अलावा नौगांवा सादात, रजबपुर, डिडौली व अमरोहा देहात क्षेत्र में जुमे की नमाज के मद्देनजर पुलिस ने अतिरिक्त सतर्कता बरती। जिले में सभी स्थानों पर शुक्रवार की नमाज शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। एसपी अमित कुमार आनंद, एएसपी राजीव कुमार सिंह अधीनस्थों से पल-पल की जानकारी लेते रहे।
-फोटो 58 : कार्यक्रम का शुभारंभ करते मुख्यातिथि डॉ. राजेश कुमार व साथ मौजूद प्राचार्य। स्रोत कॉ