फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में काटे जा रहे थे पशु पुलिस ने मारा छापा

Mon, 08 May 2017 01:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : demo pic
विज्ञापन
शहर में शनिवार रात घर के अंदर छिपकर मवेशी काटने की सूचना पर पुलिस ने छापा मारा। सात भैंसे जिंदा व एक कटा हुआ बरामद किया। भनक लगते ही आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने एक  आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। 
विज्ञापन


शहर कोतवाली पुलिस को खबर मिली कि मोहल्ला शाही चबूतरा में एक घर के अंदर पशुओं का कटान किया जा रहा है। मामले को बेहद गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने घर पर छापा मार दिया। पुलिस को देखते ही आरोपी कटान करने वाले हथियार छोड़कर भाग गए।

पीछा करने के बाद भी हाथ नहीं आए। घर के अंदर का नजारा देखकर पुलिस भी दंग रह गई। एक भैंसा काटा जा चुका था, जबकि सात को काटने की तैयारी थी। सात मवेशी जिंदा पुलिस ने पकड़े हैं।
विज्ञापन


जीवित मवेशियों को सुपुर्दगी में देने की कार्रवाई की गई है। कोतवाली प्रभारी पीके सिंह ने बताया कि मामले में आरोपी नईम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही उसको गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

पशुओं का कटान घरों व स्लाटर हाउसों पर पूरी तरह प्रतिबंधित है। यदि किसी कोई रंगेहाथ पकड़ गया तो उसको जेल में डालने की कार्रवाई की जाएगी। अचानक हुई इस कार्रवाई से रात भर मोहल्ले में खलबली मची रही।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें