फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: चोरों का सुराग लगाने के लिए संदिग्धों से पूछताछ कर रही पुलिस

Thu, 02 Jan 2025 12:56 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। बेटी की शादी की तैयारियों में जुटे परिवार के घर पांच लाख रुपये की नकदी सहित आभूषण आदि समेट कर ले जाने के आरोपियों तक पहुंचने के लिए पुलिस संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


दो दिन सोमवार की दोपहर पूर्व तिगरिया खादर निवासी किसान ब्रह्म सिंह के घर को चोरों ने निशाना बनाया था। किसान की पत्नी भागवती खेत पर काम कर रही थीं, जबकि किसान नगर में गए थे। उनका आरोप है कि चोर पांच लाख रुपये की नकदी और सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए थे। किसान ने नकदी और आभूषण का इंतजाम बेटी की शादी के लिए किया था। घटना के तीन दिन बाद भी पुलिस को चोरों का सुराग नहीं मिला। सीओ श्वेताभ भास्कर का कहना है कि चोरी के खुलासे के लिए संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें