फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने किया रूट डायवर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बछरायूं (अमरोहा)। कांवड़ियों की बढ़ती संख्या अधिक होने के चलते गुरुवार को थाना पुलिस ने तहसील कार्यालय के बराबर से रूट डायवर्ट कर दिया। पुलिस ने बैरीकेडिंग कर चार पहिया वाहनों को गांवों के रास्तों से होकर गजरौला भेजा। पहले से इस रूट डायवर्जन की जानकारी नहीं होने से वाहन चालकों को परेशानी झेलनी पड़ी। इस दौरान बैरीकेडिंग के पास कई वाहन चालकों से पुलिस वालों की नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन

धनौरा-गजरौला मार्ग पर बुधवार की सुबह से कांवड़ियों के जत्थे बोल भोले की बम के नारों के साथ गुजर रहे थे। कांवड़ियों की सुरक्षा को प्राथमिकता पर रखते हुए थाना पुलिस ने तहसील कार्यालय के बराबर से रूट डायवर्ट कर दिया। भारी वाहनों को खादगूजर के रास्ते से गुजारा गया। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि कांवड़ियों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। थाना सीमा तक पुलिस की मोबाइल वैन लगातार गश्त कर रही है। वहीं, थाना क्षेत्र के गांव तोमड़ा के शिव मंदिर पर लगने वाले मेले के लिए दो सब इंस्पेक्टर और आठ पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई है। तोमड़ा के शिव मंदिर पर भी हजारों की संख्या में ग्रामीण जल चढ़ाते हैं।
हिंदू मुस्लिम एकता की मिसाल पेश की
मंडी धनौरा। कांग्रेस के नगर अध्यक्ष कल्लू कादरी ने जामा मस्जिद से आगे होली पार्क के निकट कांवड़ियों के लिए निशुल्क दवाएं वितरित कर सामाजिक सौहर्द्र की मिसाल पेश की है। एक मेडिकल स्टोर के संचालक के सहयोग से उन्होंने दर्द, सूजन, ताकत आदि की दवाएं कांवड़ियों को निशुल्क वितरित की। उनकी इस पहल का कई लोगों ने स्वागत किया। हालांकि उन्हें इस एकता की मिसाल के कार्य को लेकर कुछ शरारती तत्वों का विरोध झेलना पड़ा। किसी ने रात को उनका बैनर फाड़ दिया गया। इससे कल्लू कादरी बिल्कुल भी निराश नहीं हुए। उनका कहना था कि यह हमारी तहजीब है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें