फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाम पांच बजे चढ़ेगी खड़ी कांवड़

विज्ञापन
हसनपुर में कांवड़ सेवा शिविर में भजन पर नृत्य करते कलाकार। - फोटो : HASANPUR
विज्ञापन
हसनपुर (अमरोहा)। महाशिवरात्रि का त्योहार शुक्रवार को धूमधाम से मनाया जाएगा। हरिद्वार से कांवड़ लेकर पहुंचने वाले शिवभक्त शिवालयों में सुबह से ही जलाभिषेक करेंगे। खड़ी और झूला कांवड़ चढ़ाने के लिए शिवभक्तों को शाम पांच बजे तक का इंतजार करना होगा। हालांकि कांवड़ सुबह चार बजे से ही चढ़नी शुरू हो जाएगी। इसके लिए मंदिरों में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन

गुरुवार को हजारों की तादाद में शिवभक्त कांवड़ लेकर हरिद्वार से लौटे और जलपान, विश्राम आदि की बाद नगर के शिविरों से गंतव्य की तरफ चले गए। ब्लॉक परिसर में व्यापारी सुरक्षा फोरम और गुड़ गल्ला व्यापार मंडल की तरफ से भव्य शिविर लगाया गया है। उधर, डाक बंगला पर स्थित राजपूत कॉलोनी की तरफ से विशाल भंडारा लगाया गया है। शिविरों में कलाकारों ने भोले और राधाकृष्ण के भजनों पर सुंदर नृत्य किया। नगर के झारखंड महादेव शिवाला मंदिर पर हजारों कांवड़ चढ़ाई जाएंगी। इसके लिए मंदिर में साफ-सफाई कराई गई है। बेरीकेडिंग की गई हैं। कोतवाली निरीक्षक आरपी शर्मा ने मंदिर पहुंचकर जलाभिषेक की तैयारियों का जायजा लिया और मेला स्थल का भी निरीक्षण किया। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए। शिवाला मंदिर के मुख्य पुजारी सतवीर गिरि ने बताया कि सुबह चार बजे से लौटा और बैठी कांवड़ चढ़ाने वाले शिवभक्तों द्वारा जलाभिषेक किया जाएगा। खड़ी और झूला कांवड़ चौदस में ही चढ़ाई जाती हैं। इसलिए शुक्रवार को शाम पांच बजकर सत्रह मिनट तक उन्हें चौदस लगने का इंतजार करना होगा। इसके बाद ही कांवड़ चढ़ाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें