फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस से नहीं मिला इंसाफ तो आत्महत्या करने हाईवे पर लेटी विवाहिता

विज्ञापन
विज्ञापन
जोया (अमरोहा)। प्रेम विवाह करने वाली विवाहिता ने मायके और ससुराल वालों से परेशान करने का आरोप लगाकर हंगामा किया। पुलिस में शिकायत की। इंसाफ नहीं मिला तो नाराज होकर आत्महत्या करने के लिए हाईवे पर लेट गई। गन्ना लदे ट्रैक्टर ट्राले के आगे लेटी विवाहिता को बमुश्किल चालक ने उसे बचाया। थोड़ी ही देर में हाईवे पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। आधा घंटे तक हंगामे की स्थिति बनी रही। पुलिस उसको समझा कर शांत किया और थाने ले आई। बाद में उसे रजबपुर पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन

यह मामला डिडौली कोतवाली क्षेत्र में हाईवे स्थित श्यौनाली की जियारत के पास का है। बताते है कि रजबपुर थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने दो साल पहले परिजनों की बगैर इच्छा के प्रेम विवाह किया था। उसका पति पानीपत की एक निजी कंपनी में नौकरी करता है। आरोप है कि पहले मायके वालों ने रिश्ता खत्म कर लिया। अब ससुराल वाले परेशान कर रहे हैं। शिकायत के बाद भी पुलिस कोई सुनवाई नहीं कर रही है। इससे आहत विवाहिता शुक्रवार की दोपहर लगभग तीन बजे हाईवे पर अचानक गन्ना लदे ट्राला के आगे लेट गई। चालक ने बमुश्किल ब्रेक लगाकर ट्रैक्टर रोका और विवाहिता को उठाया। थोड़ी ही देर में राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। काफी मशक्कत के बाद भी विवाहिता सड़क से नहीं हटी। वह बार-बार वाहनों की तरफ जा रही थी। सूचना मिलते ही डिडौली पुलिस मौके पर पहुंच गई। महिला पुलिस कर्मियों ने विवाहिता को सड़क से हटाया। इंस्पेक्टर अजय कुमार ने बताया कि महिला को समझा कर रजबपुर पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। रजबपुर पुलिस ही पारिवारिक विवाद का निस्तारण कराएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें