फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: फर्मकर्मी बबलू की हत्या में पुलिस को नहीं मिला सुराग

Tue, 26 Aug 2025 02:42 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। फर्मकर्मी बबलू हत्याकांड के 36 घंटे बाद भी पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला है। परिजन लगातार रंजिश से इनकार कर रहे हैं। पुलिस ने बबलू के मोबाइल फोन की सीडीआर निकलवाई है। वहीं, पुलिस वारदात को अवैध संबंधों से जोड़कर भी जांच कर रही है।
विज्ञापन



नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के जब्दी गांव निवासी बबलू सिंह नोएडा की एक कंपनी में नौकरी करते थे। उनके परिवार में पत्नी पूनम, बेटा विशाल, बेटी नेहा, नंदिनी व राधिका है जो गांव में रहते हैं। बबलू प्रत्येक शनिवार को नोएडा से घर आ जाते थे और सोमवार सुबह ड्यूटी पर जाते थे। बीते शनिवार शाम भी वह बाइक से घर लौट रहे थे लेकिन देर रात तक घर नहीं पहुंचे। इस पर परिजनों ने उनके फोन पर कॉल की लेकिन उनका मोबाइल बंद आ रहा था।
इस पर परिजनों ने यह सोचा कि बबलू सिंह घर नहीं आ रहे हैं। वहीं, रविवार सुबह जब्दी गांव के पास स्थित गांव खालाकपुर के पास सड़क किनारे स्थित खेत में लोगों ने एक बाइक खड़ी देखी थी। उसके पास शव भी पड़ा था। मोबाइल व जेब में पैसे और सभी कागजात मौजूद थे। मृतक की पहचान बबलू सिंह के रूप में हुई थी। उनके गले पर चोट का निशान मिले जबकि पीठ पर भी जख्म थे। पुलिस ने मौके से बबलू सिंह की बाइक, मोबाइल, पर्स बरामद कर लिया था। सीओ अवधभान भदोरिया ने बताया कि बबलू सिंह हत्याकांड के खुलासे के लिए टीमें काम कर रही हैं। उनके परिवारजन रंजिश से इंकार कर रहे हैं। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें