फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: ब्रजघाट में हाईवे पर पुलिस ने दूसरे दिन भी की चेंकिंग

Thu, 28 Nov 2024 01:52 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
ब्रजघाट चौकी के सामने हाईवे पर हेलमेट हटाकर बाइक सवारों का चेहरा देखते इंस्पेक्टर। संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)।
विज्ञापन

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के संभल जाने की सूचना को लेकर पुलिस अलर्ट है। पुलिस ने दूसरे दिन भी ब्रजघाट चौकी के सामने हाईवे पर बैरियर लगाकर नाकेबंदी रखी और दिल्ली से आ रहे वाहनों की चेकिंग की। बाइक सवारों का हेलमेट उतरवाकर चेहरा देखा।
इंस्पेक्टर क्राइम जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में थाना पुलिस बुधवार सुबह से हाईवे पर मुस्तैद हो गए। पुलिस कर्मियों ने चौकी के सामने बैरियर लगाकर हाईवे पर वाहनों की तलाशी ली। दिल्ली की तरफ से मुरादाबाद की दिशा में आ रहे वाहन को रोककर चेक किया। पुलिस कर्मियों ने हेलमेट लगाकर चल रहे कई बाइक सवारों को भी रोका। हेलमेट उतरवाकर उनका चेहरा देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को अंदेशा है कि संभल जाने का मन बना चुके राहुल गांधी गच्चा देने के लिए बाइक पर भी जा सकते हैं। बाकी कांग्रेसियों से अलग किसी बाइक सवार से भी लिफ्ट ले सकते हैं। सीओ श्वेताभ भास्कर ने बताया कि राहुल गांधी के संभल जाने की सूचना पर पुलिस अलर्ट मोड पर है। हाईवे पर वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही है। उधर खुफिया तंत्र भी नजर बनाए हुए है। एलआईयू और इंटेलिजेन्स भी पल पल का अप डेट लेकर आला अफसरों को जानकारी साझा कर रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें