फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: होटल कर्मी की हत्या में आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर। कोतवाली क्षेत्र के दीपपुर गांव के जंगल में गन्ने के खेत से मिले सतेड़ा चक की मढ़ैया निवासी होटल कर्मी मुकेश (35) के अधजले शव के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है।
विज्ञापन

मृतक के पिता सुखराम की तहरीर पर गांव के ही सुखबीर को नामजद करते हुए दो के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया कि मुकेश के सिर में भारी वस्तु से हमला कर हत्या की गई और बाद में पेट्रोल डालकर आग लगाई गई। रविवार को एसपी लखन सिंह यादव ने फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया था। मौके से खून के नमूने, मोबाइल डेटा केबल और शराब का खाली पव्वा मिला था। साक्ष्य मिटाने के लिए शव और बाइक में आग लगाने की बात सामने आई है।
विज्ञापन

पिता सुखराम का आरोप है कि रुपये के लेनदेन को लेकर सुखबीर से विवाद चल रहा था और शनिवार सुबह वह मुकेश को अपने साथ ले गया था। सीओ पंकज कुमार त्यागी ने बताया कि संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। जल्द घटना का पर्दाफाश कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें