फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीनी विवाद निपटाने को बैठी पंचायत में चले डंडे

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। क्षेत्र के गांव में विवाद को निपटाने के लिए बैठी पंचायत में लाठी डंडे चल गए। फायरिंग का भी आरोप है। पंचों ने किसी तरह से भागकर जान बचाई। पुलिस को तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव पूरनपुर में एक ही परिवार के लोगों में काफी समय से जमीनी विवाद चल रहा है। विवाद को निपटाने के लिए रविवार को गांव में ही पंचायत बैठी थी। पंचायत में अपनी बात रखने के दौरान एक पक्ष के लोग भड़क गए। बात बढ़ी तो दोनों पक्ष के लोगों ने लाठी डंडे निकाल लिए और हंगामा हो गया। पंचों पर ही हमला कर दिया। आरोप है कि तमंचे से फायरिंग भी की गई। एसओ सुनील मलिक ने बताया कि दो पक्षों के बीच मारपीट का मामला है। पीड़ित पक्ष के लोग फायरिंग का आरोप भी लगा रहे हैं। मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें